Disease X Might Be a New Pandemic
0 1 min 8 mths

WHO ने दुनिया को किया आगाह – 5 करोड़ जानें लेकर मचा सकता है बड़ी तबाही

Disease X News : अगर आप कोरोना महामारी (Covid-19) के खत्म होने के बाद निश्चिंत हो गए हैं, तो सावधान हो जाइए। दुनिया के ऊपर अब एक नई महामारी डिजीज एक्स (Disease X) के नाम से दस्तक देने की तैयारी में है। इसे लेकर दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। हालांकि ब्रिटेन में इसकी वैक्सीन पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन फिर भी खतरा टला नहीं है।

यह बीमारी कभी भी दस्तक दे सकती है और दुनिया में बड़ी तबाही ला सकती है। दावा है कि यह बीमारी कोरोना से भी 7 गुना अधिक खतरनाक है और इसके कारण दुनिया भर में 5 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

बता दें कि WHO की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार दुनिया पर एक बार फिर बहुत ही खतरनाक महामारी का खतरा मंडरा रहा है। यह बीमारी कभी भी दस्तक दे सकती है और दुनिया में बड़ी तबाही ला सकती है। दावा है कि यह बीमारी कोरोना से भी 7 गुना अधिक खतरनाक है और इसके कारण दुनिया भर में 5 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

बहुत तेजी से म्यूटेट हो रहा है Disease X का वायरस

इस नए वायरस पर शोध में लगे वैज्ञानिकों से जानकारी मिली है कि Disease X नाम का यह नया वायरस खुद को बहुत तेजी से म्यूटेट कर रहा है। इस कारण इस वायरस के एक नए स्ट्रेन के आने की आशंका भी उठ खड़ी हुई है। इसका नया स्ट्रेन कैसा होगा और कितना खतरनाक होगा, इस बारे में फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं आई है।

आखिर म्यूटेशन होता क्या है?

दावा किया जा रहा है कि Disease X का म्यूटेशन अधिक खतरनाक हो सकता है। दरअसल म्यूटेशन वह प्रक्रिया है, जिसमें मूल वायरस खुद को बचाए रखने के लिए अपनी ही लाखों प्रतिलिपि (Copy) बना लेता है। इसमें म्यूटेशन के बाद उत्पन्न होने वाला वायरस मूल वायरस से अलग होता है और आमतौर पर मूल वायरस की तुलना में काफी अधिक खतरनाक भी होता है।

म्यूटेशन के बाद उत्पन्न होने वाला वायरस मूल वायरस से अलग होता है और आमतौर पर मूल वायरस की तुलना में काफी अधिक खतरनाक भी होता है।

जब यह वायरस किसी इंसान से दूसरे इंसान में या किसी जानवर से दूसरे जानवर अथवा इंसान में जाता है, तो हर बार इसकी प्रतिलिपि (Copy) अलग हो जाती है। इसे लेकर तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि Disease X के कारण स्पेनिश फ्लू जैसी तबाही भी मच सकती है।

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने शुरू किया वैक्सीन पर काम

हालांकि इस बीच कुछ राहत की खबर यह मिली है कि ब्रिटेन में Disease X की वैक्सीन पर काम शुरू किया जा चुका है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने 25 अलग-अलग तरह के वायरस का अध्ययन किया है। साथ ही वैज्ञानिक जानवरों में मिलने वाले उन वायरस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिनका इंसानों में फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है।

कहा जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन और जंगलों का तेजी से सफाया होने के कारण कई तरह के जानवर इंसानों के आवासीय क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। इसलिए इंसानों में जानवरों से फैलने वाली बीमारियां बढ़ने की आशंका है। अध्ययन में इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है अथवा नहीं।

VIDEO : Mission Raniganj में कैसे बचेगी 65 खनन मजदूरों की जान? जानिए क्या है रेस्क्यू प्लान!

कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने मणिपुर के राज्य सभा सांसद से की बड़ी मांग! इस अक्षय तृतीया Child Marriage की रोकथाम के लिए तैयार झारखंड सरकार Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच!