Ranchi Durga Puja की तैयारियां जोरों पर
0 1 min 7 mths

कुमार मृणाल सिन्हा और पिया बर्मन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बैठक में लिए गए कई निर्णय

Ranchi News : दुर्गा पूजा (Ranchi Durga Puja) का समय निकट आने के साथ ही इसकी तैयारियां भी जोरदार दिख रही हैं। इसी क्रम में युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी का पुनर्गठन भी कर लिया गया है। इसमें कुमार मृणाल सिन्हा और पिया बर्मन को बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का हर्षोल्लास हर वर्ष अपने चरम पर रहता है। इसकी तैयारियां बहुत पहले से ही प्रारंभ हो जाती हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी का भी पुनर्गठन किया गया है।

Ranchi Durga Puja News

आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के बाद पुनर्गठन

Ranchi Durga Puja की तैयारियों के बीच युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के संस्थापक राधे सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान वर्ष 2023 के लिए दुर्गा पूजा के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी महासमिति को भंग करके नई महासमिति पुनर्गठित करने का फैसला लिया गया। इसमें सर्वसम्मति से कुमार मृणाल सिन्हा को महासमिति का अध्यक्ष और पिया बर्मन को महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Ranchi News

महासमिति द्वारा की जाएगी श्रद्धालुओं की सेवा

महासमिति के संस्थापक राधे सिन्हा ने Ranchi Durga Puja की तैयारियों को लेकर महासमिति के पदाधिकारियों के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी महासमिति के बैनर तले रांची के मेन रोड में सैकड़ों श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी। इस दौरान शोभा यात्रा और मां की प्रतिमा के विसर्जन में आने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के लिए भंडारे और शीतल जल की व्यवस्था भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के लिए भंडारे और शीतल जल की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही विभिन्न पंडालों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Ranchi News in Hindi

आईडी कार्ड के साथ नजर आएंगे सभी कार्यकर्ता

राधे सिन्हा ने बताया कि Ranchi Durga Puja के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में लगे महासमिति के सभी कार्यकर्ता अपने आईडी कार्ड के साथ नजर आएंगे। शोभा यात्रा के दौरान हर जरूरतमंद की यथासंभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को अफवाहों पर विशेष रूप से लगाम लगाने के लिए तैयार किया गया है। यदि किसी तरह की अफवाह फैलती है या भीड़ में कोई भी असामाजिक तत्व मिलता है, तो तत्काल प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति को संभालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Ranchi News

दुर्घटनाओं पर होगी विशेष नजर

इस मौके पर महासमिति के नवमनोनीत अध्यक्ष कुमार मृणाल सिन्हा ने कहा कि Ranchi Durga Puja के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना पर विशेष निगाह रखी जाएगी। ऐसी किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में निकटतम अस्पताल को सूचित करने के साथ ही पूरा सहयोग भी किया जाएगा।

महिला मंडल की नवमनोनीत अध्यक्ष पिया बर्मन ने कहा कि अधिक भीड़ वाले पंडालों में महासमिति विशेष सतर्कता बरतेगी। इस दौरान महासमिति के कार्यकर्ता सभी पर नजर बनाए रखेंगे और प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।

Ranchi News in Hindi

पुनर्गठित महासमिति में किन्हें मिला कौन सा दायित्व?

बता दें कि Ranchi Durga Puja के लिए इस महासमिति के संस्थापक राधे सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कुमार मृणाल सिन्हा को महासमिति का अध्यक्ष और पिया बर्मन को महिला मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा चंदन वर्मा, माही सिंह, बिट्टू कुमार, रोहित दास, राहुल वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, अनूप कुमार, बबलू सिन्हा, रॉकी सिंह, विजय सिन्हा, राहुल सिंह, सत्या पाठक, अमन वर्मा, शुभम चौधरी, रवि वर्मा, जितेंद्र कुमार,अरुण कुमार और आनंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Ranchi News

इन्हें भी दिया गया महत्वपूर्ण दायित्व

Ranchi Durga Puja की तैयारियों के बीच अंकित सोनी, धनादेप, हिमांशु कुमार, युष वर्मा, रवि कुमार, निखिल सिंह, शुभम सोनी, मनीष कुमार, भोलू सिंह, विशाल कुमार, मोहित सिंह, अभिमन्यु कुमार, प्रियांशु वर्मा, विक्की बाबा, निरंजन साहू, विकास कुमार, संजय कुमार साहू, सौरभ सिंह, प्रभात कुमार, सौरभ सिंह, यूपेश कुमार, सोनू सिंह, अभय सिंह, सजल तिवारी, सुमित कुमार, सोनू कुमार, निलेश सिंह, निखिल सिन्हा, शशि सिंह, निखिल राम, दीपक कुमार, निहाल वर्मा, आयुष राज, आशू कुमार गुप्ता, सोनू कुमार, विशाल कुमार, हर्ष चौधरी, विशाल कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार, शिवांशु कुमार, सौरभ राज, मनीष कुमार, सूरज कुमार, पीयूष सिन्हा, दीपक कुमार, रोशन कुमार साहू, दीप राज और पीयूष सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा अभि राज को महामंत्री और अनुभव कुमार को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही रोहित सिंह और सौरभ राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Ranchi News

कार्यकारिणी में इन्हें किया गया शामिल

महासमिति में Ranchi Durga Puja की तैयारियों के बीच सागर कुमार गुप्ता, राज कुमार, आदित्य शर्मा, विकास कुमार सिंह, आयुष वर्मा, हर्ष चौधरी, संकेत पाठक, राकेश कुमार सिंह, अभियन्यु गोप, मनीष प्रजापति, पुरुषोत्तम शर्मा, अंकित कुमार, संदीप कुमार, श्याम सिंह, नितिश कुमार, बादल कुमार, रोहित शर्मा, मनीष कुमार भरती, हर्ष वर्मा, आनंद वर्मा, शुभम सिन्हा, पंकज सिन्हा, राजा सिन्हा, सागर कुमार गुप्ता, अभय कुमार, आनंद प्रकाश, उज्जवल सोनी और प्रवीण केशरी को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

बजरंग दल की Shaurya Jagran Yatra का रांची में भव्य स्वागत, शानदार आरती भी हुई

कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने मणिपुर के राज्य सभा सांसद से की बड़ी मांग! इस अक्षय तृतीया Child Marriage की रोकथाम के लिए तैयार झारखंड सरकार Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच!