राजद ने Petrol-Diesel की कीमतों में 1 रुपए की कमी को बताया बड़ा छलावा!
0 1 min 2 mths

Ranchi News : केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में मात्र 1 रुपए की कटौती कर जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। यह भारत की जनता के साथ भाजपा का एक बड़ा धोखा है। जब भी देश में चुनाव की घंटी बजती है, तो भाजपा को देश की जनता की याद आने लगती है।

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है, तब से कमरतोड़ महंगाई बढ़ गई है।

Petrol-Diesel Prices Today

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा की एक ही मुख्य नीति है – जनता को धोखा देना और ठगना! उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय नजदीक आता है, भाजपा को आम जनता की याद आने लगती है। इस बार भी भाजपा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कटौती करके आम जनता को ठगने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें कितनी बार बढ़ाई गई हैं। साथ ही यह भी बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी वृद्धि की गई है।

Petrol-Diesel Rates In Jharkhand

झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने से पहले पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और खाद्य पदार्थों की कीमत कितनी थी और अभी कितनी है यह सभी को पता है। भाजपा केवल जुमलेबाजों की सरकार है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भाजपा की जुमलेबाजी में नहीं फंसने वाली है। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार अब जनता को ठग नहीं सकती।

-अनुवादक खबर ब्यूरो


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने मणिपुर के राज्य सभा सांसद से की बड़ी मांग! इस अक्षय तृतीया Child Marriage की रोकथाम के लिए तैयार झारखंड सरकार Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच!