रांची के सांसद ने Viksit Bharat Ambassador कार्यक्रम में कही एक बड़ी बात! मांगा यह सहयोग
0 1 min 2 mths

Ranchi Desk : रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में विकसित भारत एंबेसडर (Viksit Bharat Ambassador) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहे। रांची के दो दर्जन से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने वोट के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी विभिन्न संस्थाओं के लोग बैठे हैं, उद्यमी बैठे हैं, आप सब यह भी सुनिश्चित करें कि आपके यहां जो कर्मचारी काम कर रहे हों, उन्हें मतदान के लिए उनके गांव अवश्य भेजें। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे बड़ा कार्य वही है।

Viksit Bharat Ambassador Program

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सांसद संजय सेठ के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि सांसद क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विशेष स्नेह रांची और झारखंड को मिलता रहा है। इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब देश के विकास के लिए कार्य करें।

Viksit Bharat Ambassador Program News

अपने संबोधन में सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए इस देश का हर नागरिक ब्रांड एंबेसडर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विकसित भारत की बात करते हैं, तो उसमें देश के हर नागरिक की भूमिका समाहित होती है।

सांसद संजय सेठ ने रांची के विकास के लिए किए गए अपने प्रयासों की चर्चा की और अपनी उपलब्धियां को भी प्रबुद्धजनों के समक्ष रखा। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और रांची लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मुझे फिर से आप सब की सेवा का अवसर प्रदान किया गया है।

Viksit Bharat Ambassador In Ranchi

सांसद ने विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी प्रबुद्धजन और नागरिकों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इस काम में सभी का आशीर्वाद और सहयोग आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, रांची लोकसभा प्रभारी संजीव विजयवर्गीय, जितेंद्र वर्मा, चंद्रकांत रायपत, छवि विरमानी, जवाहर तनेजा, मुकुल तनेजा, ललित पोद्दार, पुनीत पोद्दार, ललित केडिया, राजीव सहाय, हरविंदर सिंह बेदी, शिव शंकर साबू , देवाशीष राय, सुधीर उगल, अंचल किंगर, किशोर मंत्री, सज्जन अग्रवाल, सज्जन सर्राफ, परेश गट्टानी, मनोज नेरेडी, मुकेश काबरा, अमरेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

-अनुवादक खबर ब्यूरो


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने मणिपुर के राज्य सभा सांसद से की बड़ी मांग! इस अक्षय तृतीया Child Marriage की रोकथाम के लिए तैयार झारखंड सरकार Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच!