भाकपा ने Lok Sabha Election में महागठबंधन को दे दिया बड़ा झटका!
0 1 min 2 mths

Ranchi Desk : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने झारखंड की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास स्थित राज्य कार्यालय में भाकपा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में उक्त फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने की।

बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पहले से इन लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी हुई थी। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का फैसला किया गया।

Lok Sabha Election In Jharkhand

भाकपा की बैठक के दौरान पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी के उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में बेकारी, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। भाजपा अपने 10 वर्षों की नाकामी को छिपाने के लिए उम्मीदवार बदल रही है। देश के नामचीन सांसदों का टिकट भी काट दिया गया। भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है।

Lok Sabha Election Preparation

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और महेंद्र पाठक ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस को महागठबंधन के तहत एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। भाजपा ने तो अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन ने अबतक सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं की है।

उन्होंने कहा कि भाकपा ने अब INDI गठबंधन का इंतजार छोड़ दिया है और अपनी ओर से 8 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन में देरी करके भाजपा को मजबूत बनाने में लगी है। इसलिए भाकपा ने अपनी ताकत से 8 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Lok Sabha Election Dates

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 16 मार्च के बाद की जाएगी। चुनाव संचालन के लिए उम्मीदवार चयन समिति, घोषणापत्र समिति और सोशल मीडिया समिति का गठन भी किया गया। पार्टी की कार्यकारिणी समिति के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के महासचिव पशुपति कौल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई मल पहाड़िया, प्रमोद कुमार पांडेय, महादेव राम, केडी सिह, जितेंद्र सिंह, अंबुज ठाकुर, गणेश प्रसाद सिंह, सुजीत घोष, गणेश महतो, बनवारी साहू, शंभू कुमार, कलाम रसीदी, प्रो. अनवर हुसैन, स्वयंवर पासवान एवं अजय सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

-अनुवादक खबर ब्यूरो


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच! Lok Sabha Election में सभी 14 सीटें जीतने के लिए भाजपा की नई रणनीति NSUI Jharkhand ने हादसे के शिकार ताइक्वांडो खिलाड़ी को कैसे दी मदद!