आखिर AJSU Party के प्रमुख सुदेश महतो ने भ्रष्टाचार पर क्या कह दिया!
0 1 min 1 mth

Ranchi News : लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता है। आजसू पार्टी (AJSU Party) इस बात का समर्थन नहीं करती है। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा के साथ प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, गंगाधर प्रसाद, अफरोज अंसारी (छोटू) समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

AJSU Party News

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप जब सत्ता पर बैठे लोगों पर लगने लगे, तो राज्य के लिए दुखद होता है।‌ नियमों का उल्लंघन करने और नीयत में खोट रहने की वजह से राज्य में अराजकता का माहौल बना है। इससे राज्य को बाहर निकालने की जिम्मेदारी हम सब पर है।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का पार्टी में जुड़ना अच्छा संदेश है। भीम मुंडा ने देश सेवा के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर काम किया है। सार्वजनिक जीवन में आने के लिए उनका पार्टी में स्वागत है। आजसू के सशक्त मंच के माध्यम से जनहित के लिए कार्य करें।

AJSU Party Jharkhand

पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वाले भीम मुंडा ने कहा कि राज्य की राजनीति के गिरते स्तर और राज्य वासियों की समस्या को दूर करने के लिए एक अच्छे लीडर और पार्टी की आवश्यकता है। इस आवश्यकता को सिर्फ आजसू पार्टी और सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व से ही पूरा किया जा सकता है। सुदेश महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। वैसे ही कार्य करने की आवश्यकता पूरे राज्य में है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, पूर्व डीआईजी संजय रंजन, डॉ .रीना गोडसारे, जितेंद्र सिंह, ज्ञान सिन्हा, हरिश कुमार, डॉ. पार्थो, बंटी यादव, सुनिल यादव, रमेश गुप्ता, प्रभा महतो, अमित कुमार, दयाशंकर झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

-अनुवादक खबर ऑटोमेटेड फीड, मामूली संपादन


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Journalist Council Of India ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए तेज की मांग Journalist Protection Act बनाने को लेकर तेज हुआ आंदोलन, सौंपा ज्ञापन Land Scam के इस आरोपी की अचानक हो गई मौत, लगा था बड़ा आरोप! Suspicious Object के मिलते ही उड़ गए पुलिस के भी होश, संभाला मोर्चा! Health Check Up कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, करवाई स्वास्थ्य की मुफ्त जांच! Lok Sabha Election में सभी 14 सीटें जीतने के लिए भाजपा की नई रणनीति NSUI Jharkhand ने हादसे के शिकार ताइक्वांडो खिलाड़ी को कैसे दी मदद!