Disease X : दुनिया पर एक नई महामारी का खतरा, कोरोना से कई गुना अधिक खतरनाक होने की आशंका

Disease X : दुनिया पर एक नई महामारी का खतरा, कोरोना से कई गुना अधिक खतरनाक होने की आशंका

Disease X News : अगर आप कोरोना महामारी (Covid-19) के खत्म होने के बाद निश्चिंत हो गए हैं, तो सावधान हो जाइए। दुनिया के ऊपर अब एक नई महामारी डिजीज एक्स (Disease X) के नाम से दस्तक देने की तैयारी में है। इसे लेकर दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। हालांकि ब्रिटेन में इसकी वैक्सीन पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन फिर भी खतरा टला नहीं है।

For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com

बता दें कि WHO की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार दुनिया पर एक बार फिर बहुत ही खतरनाक महामारी का खतरा मंडरा रहा है। यह बीमारी कभी भी दस्तक दे सकती है और दुनिया में बड़ी तबाही ला सकती है। दावा है कि यह बीमारी कोरोना से भी 7 गुना अधिक खतरनाक है और इसके कारण दुनिया भर में 5 करोड़ लोगों की जान जा सकती है।

Disease X News

इस नए वायरस पर शोध में लगे वैज्ञानिकों से जानकारी मिली है कि Disease X नाम का यह नया वायरस खुद को बहुत तेजी से म्यूटेट कर रहा है। इस कारण इस वायरस के एक नए स्ट्रेन के आने की आशंका भी उठ खड़ी हुई है। इसका नया स्ट्रेन कैसा होगा और कितना खतरनाक होगा, इस बारे में फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं आई है।

दावा किया जा रहा है कि Disease X का म्यूटेशन अधिक खतरनाक हो सकता है। दरअसल म्यूटेशन वह प्रक्रिया है, जिसमें मूल वायरस खुद को बचाए रखने के लिए अपनी ही लाखों प्रतिलिपि (Copy) बना लेता है। इसमें म्यूटेशन के बाद उत्पन्न होने वाला वायरस मूल वायरस से अलग होता है और आमतौर पर मूल वायरस की तुलना में काफी अधिक खतरनाक भी होता है।

जब यह वायरस किसी इंसान से दूसरे इंसान में या किसी जानवर से दूसरे जानवर अथवा इंसान में जाता है, तो हर बार इसकी प्रतिलिपि (Copy) अलग हो जाती है। इसे लेकर तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि Disease X के कारण स्पेनिश फ्लू जैसी तबाही भी मच सकती है।

Disease X Vaccine

हालांकि इस बीच कुछ राहत की खबर यह मिली है कि ब्रिटेन में Disease X की वैक्सीन पर काम शुरू किया जा चुका है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने 25 अलग-अलग तरह के वायरस का अध्ययन किया है। साथ ही वैज्ञानिक जानवरों में मिलने वाले उन वायरस पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिनका इंसानों में फैलने का खतरा सबसे अधिक होता है।

कहा जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन और जंगलों का तेजी से सफाया होने के कारण कई तरह के जानवर इंसानों के आवासीय क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। इसलिए इंसानों में जानवरों से फैलने वाली बीमारियां बढ़ने की आशंका है। अध्ययन में इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है अथवा नहीं।

-अनुवादक न्यूज ब्यूरो

For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *