Bharatiya Jantantra Morcha ने फूंका विधानसभा चुनावों का बिगुल! जानिए क्या है तैयारी
0 1 min 1 yr

Ranchi Desk : भारतीय जनतंत्र मोर्चा (Bharatiya Jantantra Morcha) झारखंड प्रदेश ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने के संकेत दिए हैं। इसे लेकर आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से जिलाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व 10-15 की संख्या में संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी।

Bharatiya Jantantra Morcha Election Campaign

एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है और संगठन के वरीय पदाधिकारी दो-तीन टोली में झारखंड के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व आमजनता से रूबरू हो रहे हैं।

उन्होंने घोषणा की है कि संगठन वर्तमान में अपनी क्षमता पर 35-40 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी की कोर कमेटी विचार-विमर्श कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है, इसलिए अभी इस पर कोई सहमति नहीं बनी है। किंतु कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।

Bharatiya Jantantra Morcha News

धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सभी दलों का एकमात्र उद्देश्य झारखंड के जल, जंगल और जमीन को बर्बाद करना है। अभी तक जितनी भी सरकारों ने झारखंड पर राज किया, उसने झारखंड की प्राकृतिक संचरना को नष्ट करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जनता को जात-पात और धर्म के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। ‘कुछ ना करो काम, बोलो जय श्री राम!’ ऐसे में भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड के भ्रष्टाचार-विरोधी नेता सरयू राय के नेतृत्व में जनहित के लिए संघर्ष करने को तैयार है।

Bharatiya Jantantra Morcha Politics

भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने दावा किया कि भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित विभिन्न राजनितिक दलों के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता संगठन में शामिल होकर संगठन से चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं और लगातार संपर्क बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड राज्य के सभी जिलों से आए भाजमो नेताओं को समागम होगा और सभी की सहमति से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

इस पत्रकार वार्ता में भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, महामंत्री सोमेन दत्ता, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

-अनुवादक खबर ब्यूरो


क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India-China Border Dispute पर राहुल गांधी के बयान से बिफरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Prashant Kishor ने 15वें दिन केला खाकर और जूस पीकर तोड़ा अपना अनशन भारत ने SpaDeX Mission के साथ अंतरिक्ष में लगा दी एक और बड़ी छलांग! इंडिया फॉर चिल्ड्रेन ने Child Rights पर काम करके पाया शानदार सम्मान! Adivasi Ho Samaj के सामाजिक मिलन समारोह उपरूम-जुमुर को लेकर बैठक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ECRKU करता रहेगा संघर्ष Jharkhand RJD कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इन्हें किया गया याद