सत्र 2023-24 के लिए अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित
Delhi News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय की नई कार्यकारिणी (ABVP Delhi University) की घोषणा कर दी है। अभाविप की ओर से घोषित की गई नई कार्यकारिणी में हिंदू अध्ययन केंद्र के छात्र नवनीत को अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष और पीएचडी की शोधार्थी सौम्या वर्मा को इकाई का मंत्री पद सौंपा गया है।
For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com
उपरोक्त जानकारी देते हुए अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी की घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में हुई। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित अभाविप उत्तरी विभाग के प्रमुख डॉ. ललित पांडेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
ABVP Delhi University News in Hindi
विद्यार्थी परिषद ने हमेशा किया रचनात्मक कार्य
ABVP Delhi University की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष नवनीत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने हमेशा रचनात्मक कार्य किया है और इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण है। इस उद्देश्य के लिए अभाविप के कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान विद्यार्थियों के हाथों ही संभव है। प्रत्येक शैक्षिक परिसर में विद्यार्थी परिषद का कार्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से एकजुट होकर अभाविप को और भी सशक्त बनाने का आह्वान किया।
ABVP Delhi University
अभाविप ने समाज और महिलाओं पर बढ़ाई छात्रों की सक्रियता
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए ABVP Delhi University की नवनिर्वाचित मंत्री सौम्या वर्मा ने कहा कि अभाविप के नेतृत्व में छात्रों की सक्रियता समाज और महिलाओं के विषय में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई का मंत्री पद दिए जाने के लिए संगठन का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे संगठन के विचार को प्रसारित करने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए छात्र हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी। यह उनकी कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
ABVP Delhi University News
राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने का प्रयास
ABVP Delhi University इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद अभाविप दिल्ली प्रांत के मंत्री हर्ष अत्री ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं में सकारात्मक देशभक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है।
अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई की घोषणा के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, अभाविप दिल्ली प्रांत के उत्तरी विभाग प्रमुख डॉ. ललित पांडेय एवं दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष आयुष नंदन और मंत्री सपना दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-अनुवादक न्यूज ब्यूरो
For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com
कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।



