Jharkhand Cabinet विस्तार में अनुसूचित जाति और महिलाओं के साथ अन्याय : आजसू
0 1 min 1 yr

Ranchi Desk : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) के विस्तार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में इस बार अनुसूचित जाति समुदाय से एक भी मंत्री न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला मंत्रियों की संख्या घटाए जाने पर भी उन्होंने तंज कसा है।

बता दें कि झारखंड की चंपाई सोरेन (Champai Soren) सरकार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब झारखंड में मुख्यमंत्री सहित कुल 11 मंत्री हो चुके हैं। इनमें एकमात्र महिला मंत्री बेबी देवी हैं, जबकि अनुसूचित जाति का कोई मंत्री नहीं है।

Jharkhand Cabinet Expansion

AJSU Party के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि नए मंत्रिमंडल का स्वरूप सरकार की सोच, नीति और नीयत को दर्शाता है। मंत्रिमंडल में इस बार भी अनुसूचित जाति समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। यह झारखंड के लिए अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उम्मीद थी कि पिछले 50 महीनों से नेतृत्वविहीन चल रही राज्य की इस बड़ी आबादी को सरकार में नेतृत्व मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां अनुसूचित जाति का एक भी मंत्री नहीं है।

Jharkhand Cabinet Expansion News in Hindi

सुदेश महतो ने Champai Soren सरकार पर मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य की आधी आबादी (महिला) के प्रतिनिधित्व को कम करने का आरोप लगाते हुए भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के इतिहास में पहली बार 12 महिला विधायक चुन कर सदन पहुंची हैं, जो राज्य के लिए अच्छा संकेत है।

उन्होंने कहा कि इनमें 8 महिलाएं विधायक सत्ता पक्ष की हैं, लेकिन चंपाई सोरेन मंत्रिमंडल में केवल एक महिला को मंत्री पद दिया गया है। इससे पहले की सरकार में दो महिला मंत्री थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने इस संख्या को बढ़ाने की बजाय आधा कर दिया है।

Jharkhand Cabinet Inside Story

आजसू प्रमुख ने कहा कि चंपाई सोरेन सरकार के पास महिला सशक्तिकरण को बल देने का सुनहरा अवसर था, लेकिन सरकार की इस मामले में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा सरकार ने ओबीसी समाज को आबादी के अनुसार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी आबादी को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रिमंडल में क्रिश्चियन समुदाय की सहभागिता अभी भी शून्य है। यह सरकार की मानसिकता को दिखलाता है।

Jharkhand Cabinet Meeting News

सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इनका एक मात्र उद्देश्य केवल जनता को ठगना, उनसे झूठे वादे करना और कभी न पूरे होने वाले सपने दिखा कर उनका वोट पाना है। जब उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारी देने की बात आती है, तो यह सरकार अपने वादे से मुकर जाती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इनका खेल समझ चुकी है और अब जनता इनके छलावे में नहीं आने वाली। उन्होंने दावा किया कि जनता इसका जवाब इस सरकार को सत्ता से बेदखल करके देगी।

-अनुवादक न्यूज ब्यूरो


यह भी देखें: VIDEO – Katrina Kaif : मॉडलिंग और बॉलीवुड के साथ ही फैंस पर भी है राज, आखिर क्यों हैं इतने दीवाने!

Katrina Kaif – फैंस के दिलों पर सालों से कर रही हैं राज

क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India-China Border Dispute पर राहुल गांधी के बयान से बिफरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Prashant Kishor ने 15वें दिन केला खाकर और जूस पीकर तोड़ा अपना अनशन भारत ने SpaDeX Mission के साथ अंतरिक्ष में लगा दी एक और बड़ी छलांग! इंडिया फॉर चिल्ड्रेन ने Child Rights पर काम करके पाया शानदार सम्मान! Adivasi Ho Samaj के सामाजिक मिलन समारोह उपरूम-जुमुर को लेकर बैठक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ECRKU करता रहेगा संघर्ष Jharkhand RJD कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में इन्हें किया गया याद