Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh : मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर नंग-धड़ंग प्रदर्शन की तैयारी

Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh : मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर नंग-धड़ंग प्रदर्शन की तैयारी

Ranchi News : अपनी मांगों को लेकर Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh ने नई योजना तैयार की है। अब संघ के सदस्य सरकार को अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसे लेकर संघ के सदस्यों ने एक बड़ी रणनीति तैयार की है।

Ranchi News

अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले 56 दिनों से रांची में राजभवन के समक्ष धरने पर बैठे Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh के सदस्य अब नंग-धड़ंग प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

हालांकि संघ ने झारखंड सरकार को 6 सितंबर तक का अल्टीमेटम भी दिया है और कहा है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं होता है, तो वे नंग-धड़ंग प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Ranchi News in Hindi

बता दें कि Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री की वार्ता, स्वयंसेवकों के लिए निश्चित मानदेय लागू करने, इनकी सेवाएं नियमित करने, इन्हें पंचायती राज विभाग अथवा किसी अन्य विभाग में समायोजित करने तथा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने की मांगों को लेकर संघ के बैनर तले पिछले 56 दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है।

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि इस विषय को लेकर आज (शुक्रवार को) धरना स्थल पर ही राज्य कमेटी की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो संघ को एक बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि संघ ने सरकार को बार-बार अवसर दिया है, लेकिन सरकार लगातार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की उपेक्षा कर रही है। अब पानी सर से ऊपर आ गया है। इसलिए मजबूर होकर संघ को कड़ा फैसला लेना पड़ रहा है।

Ranchi News

Panchayat Sachivalaya Swayamsevak Sangh के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि यदि 6 सितंबर तक उनकी पांच सूत्री मांगों पर सरकार कोई विचार नहीं करती है, जल्द ही राज्य के मंत्री आलमगीर आलम के आवास का घेराव किया जाएगा। संभव है कि इस दौरान संघ के सदस्य सरकार की उपेक्षा से मजबूर होकर नंग-धड़ंग प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

For Translation Queries, Call: +91 9717107766 | Email: info@anuwaadak.com


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *